पहले दिन कितनी कमाई हुई?
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने अभी तक 1.44 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 4.94 करोड़ हो गया है। भारत के अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई और बढ़ेगी।
तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘भूत बंगला’ का रिवयू किया है। उन्होंने लिखा, “इसका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंटेशन थोड़ा और आसान हो सकता था. तारीफ की बात यह है कि अनुभवी कहानीकार आपको बांधे रखते हैं और बीच-बीच में चौंकाने वाले मोड़ लाते रहते हैं। अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं… उनकी कॉमिक टाइमिंग, हाव-भाव और डर और हास्य के बीच आसानी से स्विच करने का अंदाज देखने लायक है। तब्बू का काम असरदार है। परेश रावल और राजपाल यादव ही ऐसे कलाकार हैं जो कई बार जोरदार हंसी के पल देते हैं- दोनों ही बेहतरीन हैं… दिवंगत असरानी अपनी छाप छोड़ जाते हैं।
सुमित कडेल ने फिल्म को दिए 4 स्टार
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने एक्स पर लिखा था, “भूत बंगला – असली कॉमेडी वापस आ गई है. रेटिंग – 4 स्टार. अगर आप अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की क्लासिक फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं, तो आप इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। यह उनके खास अंदाज और पुराने जमाने के आकर्षण को वापस लाती है। एक जबरदस्त सिचुएशनल कॉमेडी, जिसके लिए यह जोड़ी जानी जाती है -फिल्म का पहला हाफ एक के बाद एक मजेदार सीन से भरा है, जो दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा। अक्षय कुमार ने दिवंगत असरानी जी, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ कई बेहतरीन दृश्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरवल का हिस्सा दमदार है, जिसमें एक ऐसा ट्विस्ट है जो दर्शकों को सचमुच चौंका देगा।”
यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein OTT: ओटीटी पर रिलीज को तैयार सिद्धांत-मृणाल की रोमांटिक फिल्म, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

