I Want To Talk Movie Review: क्या है खास?: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म “I Want To Talk” एक ऐसी कहानी लेकर आई है जो न केवल दर्शकों के दिल को छूती है बल्कि समाज को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है, जो अपने सेंसिटिव और हार्ड-हिटिंग कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म की कहानी (Story)

I Want To Talk Movie Review: कहानी अर्जुन (अभिषेक बच्चन) की है, जो एक IIT और MBA ग्रेजुएट है। अमेरिका में कामयाब करियर के सपने पूरे कर चुका अर्जुन की जिंदगी उस वक्त पलट जाती है जब उसे पता चलता है कि वह लैरिंजियल कैंसर से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़े

डॉक्टरों के मुताबिक, अर्जुन के पास जीने के लिए 100 दिन से भी कम समय बचा है। इसके बाद उसकी नौकरी छूट जाती है और उसे जिंदगी के सबसे कठिन फैसलों का सामना करना पड़ता है। अर्जुन की जिम्मेदारी केवल अपनी नहीं, बल्कि अपनी छोटी बेटी की परवरिश की भी है।

कहानी का असली मोड़ तब आता है जब अर्जुन मौत को भी मैनिप्युलेट करते हुए जिंदगी जीने की अपनी जिद जारी रखता है। 20 से ज्यादा सर्जरी और शरीर का 90% हिस्सा ऑपरेट होने के बाद भी अर्जुन हार मानने को तैयार नहीं है।

फिल्म की खास बातें (What Works)

  1. अभिषेक बच्चन का अभिनय
    अर्जुन के किरदार में अभिषेक बच्चन पूरी तरह डूब गए हैं। उनकी हर भाव-भंगिमा और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को बांध कर रखती है। खासकर उनकी बेटी के साथ के इमोशनल सीन्स दिल को छू जाते हैं।