Skip to main content
Samastipur News

‘Exam’ : परीक्षाओं की दौड़ और छात्रों का संघर्ष दिखाएगी नई कहानी

‘Exam’ नई वेब सीरीज में छात्रों की मेहनत, परीक्षा का दबाव और संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। जानिए शो की खास बातें।

Updated at :
‘Exam’ : परीक्षाओं की दौड़ और छात्रों का संघर्ष दिखाएगी नई कहानी
‘Exam’ : परीक्षाओं की दौड़ और छात्रों का संघर्ष दिखाएगी नई कहानी (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

एजुकेशन और करियर के दबाव से जूझ रहे युवाओं की जिंदगी को दिखाने वाली नई वेब सीरीज ‘Exam’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज छात्रों के सपनों, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा भरे माहौल को करीब से दर्शाती है।

Exam: इमोशनल और साइकोलॉजिकल संघर्ष का उजागर

‘Exam’ एक 7-एपिसोड की तमिल सस्पेंस ड्रामा वेब सीरीज़ है, इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र मानसिक दबाव, सामाजिक असमानता और नैतिक दुविधाओं का सामना करते हैं। कहानी सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के इमोशनल और साइकोलॉजिकल संघर्ष को भी उजागर करती है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो पेपर लीक के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है और सीरीज़ प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है।

मुख्य किरदार कि भूमिका

ए. सरकुनम द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में दुशारा विजयन, अदिति बालन और अब्बास मुख्य भूमिका में हैं। जिनका किरदार छात्रों की वास्तविक जिंदगी से जुड़ा हुआ है। यह सीरीज उन चुनौतियों को दिखाती है जिनसे हर प्रतियोगी परीक्षा देने वाला छात्र गुजरता है।

कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया

डायरेक्टर का विचार है कि ‘Exam’ दर्शकों को एक रियलिस्टिक और इमोशनल अनुभव देगी, जिसमें संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

रिलीज और प्लेटफॉर्म: सीरीज 15 मई, 2026 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, इसे लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji: 1 मई को धमाका करेगी ‘राजा शिवाजी’; रिलीज से पहले ही बना हाईप, क्या तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड?

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download