धुरंधर 2 का जलवा जारी
रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बहुत तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। sacnilk के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 47.70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की कमाई में गिरवाट आ गई है। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका वैश्विक ग्रॉस 9,994.58 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है। फिल्म ने अपनी आधिकारिक रिलीज से पहले ही एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया था, जब इसने पेड प्रीव्यूज में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने अपने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। तीसरे और चौथे दिन फिल्म की कमाई अपने चरम पर पहुंच गई, जब इसने 113 करोड़ रुपये और 114.85 करोड़ रुपये कमाए।
‘उस्ताद भगत सिंह’ रह गई पीछे
पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का क्रेज धुरंधर 2 जैसा नहीं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। ‘धुरंधर’ की लहर के सामने पवन कल्याण की मूवी का हाल बेहाल है। फिल्म की शुरुआत तो काफी अच्छी रही और इसने पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की। उसके बाद के दिनों में इसकी कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिली। पांचवें और छठे दिन तक आते-आते फिल्म की कमाई घटकर 2.50 करोड़ रुपये और 1.75 करोड़ रुपये रह गई। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कमाई 65.74 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 88.08 करोड़ रुपये है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और घटेगी।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे किसी मर्द की जरूरत नहीं’, डेटिंग अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा का करारा जवाब







