एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद से ही मलाइका किसे डेट कर रही है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब गॉसिप होती है। अक्सर उनके मिस्ट्री मैन के बारे में चर्चा होती है. इस बीच उनका नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता से लेकर Splitsvilla X6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी तक जुड़ा है। दोनों के साथ एक्ट्रेस की तसवीरें और वीडियोज भी खूब इंटरनेट पर वायरल हुए थे। अब इस बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की। उन्होंने डेटिंग अफवाहों पर रिएक्ट किया।
डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?
Curly Tales के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा, “यह परेशान करने वाला है, लेकिन अब मैं इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं। अरहान और मैं इन बातों पर खूब हंसते हैं। मैं इन चीजों की योजना नहीं बना सकती। अगर ऐसा होना है, तो यह होगा ही। अभी मैं अपनी जिंदगी में चल रही सभी चीजों को एक्सप्लोर करके बहुत खुश हूं। शुरुआत से चीजें बनाना-यही वह चीज है जो मुझे आगे बढ़ा रही है और मुझे प्रेरित कर रही है। हां बिल्कुल साथ, पार्टनर, ये सभी चीजें खूबसूरत हैं, लेकिन मैं सक्रिय रूप से इसकी तलाश नहीं कर रही हूं जैसे कि, ‘ओह, मुझे एक पार्टनर चाहिए।’ मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं एक सेल्फ-मेड महिला हूं और मुझे खुद को पूरा करने या संपूर्ण बनाने के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं है। अगर मुझे किसी के साथ रहना होगा, तो मैं अपनी शर्तों पर रहूंगी।”
अरबाज खान से हो चुका है तलाक
मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से लगभग दो दशकों तक चली, जिसके बाद 2017 में उनका तलाक हो गया। इस जोड़ी का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। बाद में उन्होंने एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। साल 2018 में उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चला और फिर 2024 में वे दोनों अलग हो गए। हालांकि अलग होने पर इस बारे में दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की। भले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए हो, लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है। मलाइका के स्टेप डैड के निधन पर अर्जुन ही थे, जो उनके घर सबसे पहले पहुंचे थे।
थामा के आइटम सॉन्ग में दिखी थी मलाइका
आयुष्मान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा में मलाइका अरोड़ा नजर आई थी। उन्होंने फिल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस गाने का नाम ‘पॉइजन बेबी’ था। इससे पहले वह मराठी फिल्म येक नंबर के गाने माझा येक नंबर में नजर आई थी। वह शाहरुख खान के साथ अपने डांस नंबर छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, काल धमाल और मुन्नी बदनाम हुई के लिए भी जानी जाती हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें

बॉलीवुड इतिहास रच रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, फिल्म से जुड़े 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर

Drishyam 3 OTT Release: थिएटर में रिलीज के बाद मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखें?

Cockroach Janata Party: मीम्स से आंदोलन तक; आखिर कौन है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे, जिसने 3 दिनों में जोड़े 30 लाख सदस्य

यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh Collection Day 10: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची ‘उस्ताद भगत सिंह’, 10वें दिन की कमाई ने चौंकाया


















