Skip to main content
Samastipur News

कौन है Alia Bhatt के होने वाले जीजू, जानिए क्या करते हैं और कहां से हैं

महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने सगाई कर ली। सगाई की फोटोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स के रिएक्शन आने लगे। हर कोई जानना चाहता है कि आलिया भट्ट के होने वा

Updated at :

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट फैंस से शेयर की। शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा से सगाई कर ली। सगाई की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शाहीन ने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। फोटोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई मिलने लगी। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आलिया भट्ट के होने वाले जीजू कौन है और क्या करते हैं, तो आपको इसके बारे में बताते हैं।

शाहीन भट्ट ने ईशान मेहरा संग शेयर की ये फोटोज

शाहीन भट्ट ने रोहन मेहरा संग फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में थोड़ी ज्यादा ही कर दी है।” तसवीरें देख कर पता चलता है कि ईशान ने शाहीन को प्रपोज करने के लिए एक शांत और खूबसूरत जगह चुनी थी। एक फोटो में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रही है। दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। फोटोज पर कई सेलेब्स कमेंट्स कर प्यार बरसा रहे हैं। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट पर कमेंट किए। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन को अपने संदेशों से भर दिया है।

कौन हैं ईशान मेहरा?

ईशान मेहरा एक स्पोर्ट्स और फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं, जो काफी समय से शाहीन को डेट कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने शाहीन को उनके जन्मदिन पर विश करने के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था। मेहरा के इंस्टाग्राम पर 9k फॉलोअर्स हैं। वह एक पूर्व इंटरनेशनल तैराक हैं, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन कोर्स चलाते हैं। इनमें “ISSA Cet. S&C @issaonline, PN Level 1 @precisionnutrition और ATG LVL 2 Coach” शामिल हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है कि वे एक ATG-सर्टिफाइड कोच हैं और मुंबई के मशहूर जिम SOHFIT में क्लाइंट्स को ट्रेन करते हैं।

ईशान ने शाहीन के लिए लिखा था प्यारा सा पोस्ट

शाहीन भट्ट ने इस साल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर उन्हें कई खास लोगों से विश मिला, लेकिन सबसे स्पेशल रहा ईशान मेहरा का प्यारा सा पोस्ट। ईशान ने अपनी छुट्टियों और खास पलों की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “मेरी हमेशा की साथी को जन्मदिन मुबारक हो।”

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: पहले दिन हिट हुई या पिट गई ‘भूत बंगला’ ? जानिए

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें