Skip to main content
Samastipur News

Tumbbad 2 में दिखेगा और गहरा अंधेरा, प्रलय आएगा का डरावना इशारा

Tumbbad 2: 'तुम्बाड' फैंस के लिए खुशखबरी है। मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं और उन्होंने पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा हट गया है।

Updated at :
Tumbbad 2 में दिखेगा और गहरा अंधेरा, प्रलय आएगा का डरावना इशारा
Tumbbad 2 में दिखेगा और गहरा अंधेरा, प्रलय आएगा का डरावना इशारा (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Tumbbad 2: साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ आपको याद है। अगर नहीं तो साल 2025 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ तो याद होगी ही। ये वहीं फिल्म है जिसे साल 2018में दर्शकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन जब इसे दोबारा रिलीज किया गया तो सबको खूब पसंद आई. बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाल कर दिया और जमकर कमाई की। फिल्म में हस्तर की कहानी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया। फैंस लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स ‘तुम्बाड 2’ को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

जानें कब रिलीज होगी ‘तुम्बाड 2’?

फिल्म के एक्टर सोहम शाह ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक पापमय अतीत, एक अशुभ भविष्य। भूख बढ़ती है, लालच की विरासत जारी है…अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें ‘तुम्बाड 2’ आ रही है 3. 12. 2027 को। पोस्टर काफी डरावना है।

सोहम शाह ने कहा- पौराणिक कथा और माहौल को और आगे बढ़ा रहे

सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ को लेकर कहा, “तुम्बाड मेरे लिए हमेशा से बहुत खास रहा है और तुम्बाड 2 के साथ, हमारा मकसद उस दुनिया को इस तरह से आगे बढ़ाना है जो ज्यादा गहरी और ज्यादा विशाल लगे। हम उस पौराणिक कथा और माहौल को और आगे बढ़ा रहे हैं जिससे दर्शक जुड़े थे। साथ ही कहानी के भीतर नई परतों को भी खोज रहे हैं। यह कुछ ऐसा होगा जो अपने मूल रूप में जाना-पहचाना लगेगा, लेकिन जिस तरह से यह सामने आएगा, उस लिहाज से बिल्कुल नया भी होगा।”

डायरेक्टर बोले- ओरिजिनल फिल्म से जुड़ा होगा

डायरेक्टर आदेश प्रसाद ने बताया कि सीक्वल का मकसद कहानी और विज़ुअल दुनिया को और आगे ले जाना है, लेकिन साथ ही यह ओरिजिनल फिल्म से भी जुड़ा रहेगा। उन्होंने फिल्म के मेकर्स द्वारा जारी एक बयान में कहा, “इस कहानी को आगे बढ़ाना रोमांचक भी रहा है और चुनौतीपूर्ण भी, खासकर इसलिए क्योंकि पहली फिल्म की अपनी एक बहुत मजबूत पहचान है। हमारा ध्यान उस मूल भावना को बनाए रखने पर रहा है, साथ ही हम कहानी और विज़ुअल दुनिया को भी आगे बढ़ा रहे हैं। हम कुछ ऐसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो ओरिजिनल फिल्म से जुड़ा हुआ लगे, लेकिन साथ ही दर्शकों को एक नया और यादगार अनुभव भी दे।”

पहले पार्ट के कलाकार

तुम्बाड में सोहम शाह के अलावा ज्योति मालशे, अनीता दाते-केलकर, रोंजिनी चक्रवर्ती, मोहम्मद समद और हर्ष के भी नजर आए थे। राही अनिल भार्वे द्वारा निर्देशित ‘तुम्बाड’ को रिलीज के को साल 2025 में दोबारा रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें- क्यों जल्दी शुरू हुई ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग? आमिर खान ने बताई असली वजह

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download