साल 2000 में बॉलीवुड में एक ऐसी लड़की ने एंट्री ली, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस लड़की का नाम स्नेहा उलाल है। स्नेहा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फ़ॉर लव’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। स्नेहा काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जैसी दिखती थी। जहां एक तरफ इस फिल्म ने उन्हें तुरंत पहचान दिलाई, वहीं दूसरी तरफ उस समय चर्चा उनकी ऐश्वर्या से जबरदस्त मिलती-जुलती शक्ल को लेकर होती थी। टीवी, मैगजीन और मनोरंजन जगत में उनकी तुलना एक बड़ा चर्चा का विषय बन गई थी, जिसकी वजह से अक्सर एक नई अभिनेत्री के तौर पर स्नेहा की अपनी पहचान कहीं पीछे छूट जाती थी। आइए आपको बताते हैं आज कल वह क्या कर रही है।

फिल्म लकी ने दिलाई स्नेहा उलाल को पहचान

स्नेहा उलाल एक्टिंग की दुनिया में एंट्री नहीं लेना चाहती थी, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। वह कॉलेज में ही थीं और खुद को एक ‘टॉमबॉय’ बताती थीं, जब सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के जान-पहचान वालों के ज़रिए उन पर नजर पड़ी। सलमान, जो उस समय फिल्म ‘लकी’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे, उन्हें स्नेहा में काफी संभावनाएं नजर आईं और उन्होंने उन्हें इस फिल्म में कास्ट कर लिया। ‘लकी’ ने उन्हें रातों-रात एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया, लेकिन स्नेहा का बॉलीवुड सफर उस तरह से पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पाया, जैसी कई लोगों को उम्मीद थी। सोहेल खान के साथ ‘आर्यन’ समेत कुछ हिंदी फिल्मों में नजर आने के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

इस वजह से फिल्मी दुनिया से रही फिर दूर

स्नेहा उलाल को ‘उल्लासमगा उत्सहमगा’ जैसी फिल्मों से सफलता मिली, जिससे उन्होंने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया। बाद में नंदामुरी बालकृष्ण के साथ व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म ‘सिम्हा’ में भी काम किया। हालांकि एक्ट्रेस पर्दे के पीछे स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का भी सामना कर रही थीं। स्नेहा ने बाद में खुलासा किया कि वह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं, जिसने उनके एनर्जी लेवल को प्रभावित किया और उन्हें कुछ समय के लिए अभिनय से दूर रहने पर मजबूर कर दिया। इन सालों में, उन्होंने अपने शुरुआती बॉलीवुड दिनों में मिली लगातार लाइमलाइट से दूर एक शांत लाइफ जीना चुना।

इन फिल्मों का रही हिस्सा

साल 2015 के बाद कुछ समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद स्नेहा ने 2020 में वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ से अभिनय की दुनिया में वापसी की। वह ‘लव यू लोकतंत्र’ में नजर आईं और ‘साको 363’ का भी हिस्सा रहीं। स्नेहा को नेनु मीकू तेलुसा, किंग, बेज़ुबान इश्क और अन्य फिल्मों में भी देखा गया था। हाल ही में स्नेहा ने ‘नीलकंठ’ के साथ तेलुगू सिनेमा में वापसी की है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है और इंस्टा पर अपनी लाइफ से जुड़ी झलकियां फैंस को दिखाती रहती है।

जब स्नेहा उलाल ने ऐश्वर्या राय से अपनी तुलना पर प्रतिक्रिया दी

पहले जब स्नेहा उलाल से लोगों द्वारा उनकी और ऐश्वर्या के बीच तुलना करने के बारे में सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा कि असल में पब्लिसिस्ट्स ने ही यह कहानी गढ़ी थी। उन्हें लगा कि अगर पीआप वालों ने जान-बूझकर ऐसा न किया होता तो लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा न बनाते। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं अपनी जगह पर पूरी तरह सहज हूं और उन सभी तुलनाओं से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। साथ ही मुझे कैसे पेश किया जाए, यह उनकी पीआर रणनीति का हिस्सा था। असल में उसी बात ने इस पूरी तुलना को और ज्यादा उभारा। वरना शायद यह इतनी बड़ी बात न होती।”

यह भी पढ़ें- जब 7 साल पहले विजय की फिल्म ने दिखा दिया था आज का तमिलनाडु ‘सरकार’ सच में ‘सरकार’ बन गई!