फिल्म में DMK और AIADMK मिलकर नायक को रोकते हैं। रियल लाइफ में भी यही हो रहा है। फर्क बस इतना है फिल्म 2018 में आई थी, और असलियत 2026 में सामने आई। थलपति विजय की ‘सरकार’ अब पुरानी फिल्म नहीं, एक भविष्यवाणी बन चुकी है।

कहते हैं कलाकार वो देख लेता है जो आम आदमी की नज़र नहीं पहुंचती। तमिलनाडु में आज जो राजनीतिक घमासान मच रहा है, उसकी पटकथा शायद बहुत पहले लिखी जा चुकी थी और वो भी किसी नेता ने नहीं, बल्कि एक फिल्म के screenplay writer ने। पिछले 48 घंटों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप आग की तरह फैल रहा है। ये क्लिप थलपति विजय की 2018 में आई फिल्म ‘सरकार’ की है और लोग जितनी बार देख रहे हैं, उतनी बार चौंक रहे हैं।

वो सीन जो अब “प्रॉफेटिक” बन गया

फिल्म ‘सरकार’ में विजय का किरदार एक NRI है जो भारत वापस आकर अपना वोट डालने जाता है। जीत जाता है। सरकार बनाने की कोशिश करता है। और तब होता है वो ट्विस्ट धुर विरोधी DMK और AIADMK एक साथ मिलकर उसे रोकने की साजिश रचते हैं। फिल्म की यही scene अभी हर WhatsApp ग्रुप में, हर Twitter थ्रेड में घूम रहा है।

और ये कोई अकेली प्रतिक्रिया नहीं है। लाखों लोग यही सोच रहे हैं। लोगों ने इस फिल्म को “दूरदर्शी”, “भविष्यवाणी” और “रियल से भी ज़्यादा रियल” बताया है।