इस महीने कई जबरदस्त मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म लिस्ट में राजा शिवाजी, चांद मेरा दिल, एक दिन जैसी फिल्में है. आज यानी 1 मई को कई फिल्में रिलीज भी हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं।

Patriot

ये फिल्म भी 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती ने काम किया है। महेश नारायणन की इस स्पाई थ्रिलर में 13 साल बाद ममूटी और मोहनलाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

Raja Shivaji

‘राजा शिवाजी’ भारत के महानतम योद्धा राजाओं में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत को जीवंत करता है। इस ऐतिहासिक ड्रामा का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। उन्होंने इसे लिखा और प्रोड्यूस भी किया है और साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार भी निभाया है। इस फिल्म में सलमान खान एक विशेष भूमिका में नजर आते हैं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी को और भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, ​​भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख हैं।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

Ek Din

आमिर खान द्वारा निर्मित इस रोमांटिक ड्रामा में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर आमिर इन दिनों काफी प्रमोट कर रहे थे। साई इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही है। फिल्म में थाई फिल्म ‘वन डे’ की रीमेक है। आज यानी 1 मई को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Pati Patni Aur Woh Do

इस कॉमेडी सीक्वल में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनय करेंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने रिलीज किया खा, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस है और एक एक्टर। फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Drishyam 3

इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह दर्शकों के बीच है। मोहनलाल इस बेहद सफल थ्रिलर फ़्रैंचाइजी के अगले भाग में जॉर्जकुट्टी के रोल में दिखेंगे। जीतू जोसेफ ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि कैसे मोहनलाल अपने परिवार को बचा पाते हैं। फिल्म 21 मई को रिलीज हो रही है।

Chaand Mera Dil

धर्मा प्रोडक्शंस की इस म्यूजिकल-रोमांस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉलीवुड के ‘रोम-कॉम’ जॉनर की मूवी है।

Support Our Journalism

Read Without Limits

Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.

View Plans →

यह भी पढ़ें-Reality show में नया खेल! पेड PR और ट्रोल आर्मी से बिगड़ रही सितारों की छवि, बड़ा खुलासा