मोहनलाल-स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी नाम की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘दृश्यम 3’, इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। यह फिल्म गुरुवार 21 मई को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स फिल्म को मलयालम सुपरस्टार के 66वें जन्मदिन पर रिलीज कर रहे हैं। 10 मई को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मोहनलाल की इस फिल्म के टिकटों की बिक्री जबरदस्त रही है। अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी आई है।

‘दृश्यम 3’ की OTT रिलीज डेट क्या है?

दृश्यम फ्रैंचाइजी के पहले दो भाग प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। मेकर्स और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा नहीं जा सकता। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 30 से 35 दिनों की थिएट्रिकल विंडो रखी जाएगी। ‘दृश्यम 3’ जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।

जीतू जोसेफ ने ‘दृश्यम 3’ के बारे में क्या कहा?

मोहनलाल के अलावा ‘दृश्यम 3’ में अभिनेता मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, मुरली गोपी, साईकुमार और केबी गणेश कुमार भी पिछली फिल्मों वाली अपनी-अपनी भूमिकाएं ही निभाएंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर जीतू ने स्क्रीन के साथ पहले हुई एक बातचीत में कहा, “जब पार्ट 3 की घोषणा हुई, तो कई लोगों ने टिप्पणी की कि ‘दृश्यम 2 की स्क्रिप्ट जबरदस्त थी और हम उससे भी बेहतर की उम्मीद करते हैं।’ मैंने कुछ इंटरव्यू में ऐसी टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि मैं जान-बूझकर सिर्फ दिखाने के लिए ‘दृश्यम 2 से बेहतर’ स्क्रिप्ट लिखने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार पर है और इस बात पर है कि पार्ट 2 के बाद बीते छह या सात सालों में उनकी जिंदगी में क्या-क्या हुआ होगा।”

जीतू ने क्या कहा?

जीतू जोसेफ ने आगे कहा, “आस-पास का माहौल और लोग भी बदल गए हैं। पहले भाग में जॉर्जकुट्टी के आस-पास के लोगों को यकीन था कि वह बेकसूर है। लेकिन दूसरे भाग में उनमें से कई लोगों को लगा ‘नहीं, कुछ और ही बात है।’ उनका नजरिया बदल गया। मैंने तीसरे भाग में भी इसी तरह का स्वाभाविक तरीका अपनाया है। ऐसा कभी नहीं था कि दूसरा भाग हिट हुआ था, इसलिए मैं तीसरे भाग को हिट बनाने के लिए ऐसा-वैसा करूंगा।’ ‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइजी के लिए मेरा नजरिया इस बात पर आधारित है कि उस परिवार और उनकी जिंदगी में क्या हो सकता था। जब तीसरा भाग आएगा, तो आप यह समझ जाएंगे। ‘दृश्यम 2’ पहले भाग जैसा नहीं था और ‘दृश्यम 3’ दूसरे भाग जैसा नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘रेस’ में पहले मुझे ऑफर हुआ था अक्षय खन्ना का रोल