‘परिणीता’ में कैसे मिला सैफ अली खान को काम?

सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें याद है कि ‘परिणीता’ में रोल पाना भी कोई आसान काम नहीं था और विधु विनोद चोपड़ा ने शेखर का रोल निभाने के लिए किसी और एक्टर के बारे में सोचा था। एक्टर कहते हैं, “यह एक लंबी कहानी है… मिस्टर चोपड़ा बहुत ही हिम्मत बढ़ाने वाले इंसान हैं। वह ‘परिणीता’ बना रहे थे। हम आपस में बात कर रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि वह शेखर के रोल के लिए किसी और को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उस एक्टर का करियर वैसा नहीं चला जैसा वह चाहते थे। मुझे बताया गया कि उसके अंदर वह दर्द है, जो मेरे अंदर नहीं था।”

ऐसे बनी फिर बात

सैफ अली खान कहते हैं, “मैंने मिस्टर चोपड़ा से कहा, ‘आखिर कब से किसी रोल को पाने के लिए नाकामयाबी एक शर्त बन गई है?’ इस बात पर हमारी थोड़ी-बहुत मजाक-मस्ती भी हुई। उन्हें लगता था कि मैं थोड़ा ‘रोम-कॉम’ (रोमांटिक-कॉमेडी) टाइप का एक्टर हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात की और उन्हें राजी करने की कोशिश की कि वे मुझे ‘शेखर’ का किरदार निभाने का एक मौका दें।”

रेस में मेकर्स चाहते थे ये रोल निभाए सैफ

सैफ अली खान ने बताया कि “मुझे मेकर्स को यह भी मनाना पड़ा कि वे मुझे वह रोल दें जो मैंने आखिरकार ‘एक हसीना थी’ में निभाया था। यहां तक कि ‘रेस’ में भी, वे चाहते थे कि मैं अक्षय खन्ना वाला रोल निभाऊं। वह एक जबरदस्त रोल था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े भाई का रोल निभाना चाहता हूं, जो थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार है.”

यह भी पढ़ें- Inspector Avinash Season 2 Review: वीकेंड पर धमाल मचा रही ये क्राइम सीरीज, 8 एपिसोड में भरपूर रोमांच