Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। फिल्म की कमाई जारी है। मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये पांचवें हफ्ते में है। प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से मूवी को कड़ी टक्कर मिल रही है। चलिए आपको 32वें दिन का कलेक्शन बताते हैं।
32वां दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
Sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने भारत में 32वें दिन को 5.20 करोड़ रुपये कमाए, जो उसके पांचवें शनिवार (31वें दिन) की कमाई 4.65 करोड़ रुपये से थोड़ी बेहतर थी। शुक्रवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह ‘भूत बंगला’ फिल्म की रिलीज़ थी। इससे पहले पांचवें गुरुवार (29वें दिन) को इसने 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे, जब प्रियदर्शन और अक्षय के रीयूनियन के शाम के शो में ‘पेड प्रीव्यू’ रखे गए थे। भारत में धुरंधर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 13355.54 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और 1115.67 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है।
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स
धुरंधर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने अपने पहले भाग की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पहला भाग पिछले दिसंबर में रिलीज हुआ था और उसने 890 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। हालांकि, यह सीक्वल अभी तक सुकुमार की 2024 की तेलुगू गैंगस्टर थ्रिलर फ़िल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं) को पीछे नहीं छोड़ पाई है। ‘पुष्पा 2’ ने 1234.10 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए थे और यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है।
धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली?
विदेशों में धुरंधर 2 की रफ्तार और भी धीमी हो गई है। 32वें दिन को सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये ही जोड़ पाई, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई बढ़कर 421.10 करोड़ रुपये हो गई। धुरंधर 2 की दुनिया भर की कुल कमाई अब 1756.64 करोड़ रुपये हो गई है।






















