Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी बड़े स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म का पेड़ प्रीव्यू आज राद से शुरू हो जाएगा और कल यानी 17 अप्रैल को मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, दिवंगत असरानी, ​​राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज देखने को मिला रहा है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे और 7 मिनट है। फिल्म का पहला रिव्यू आउट हो चुका है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

‘भूत बंगला’ का रिव्यू पढ़ें

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ‘भूत बंगला’ का रिव्यू करते हुए इसे चार स्टार दिए हैं। उन्होंने एक लंबा चौड़ा रिव्यू लिखा है. वह लिखते हैं, यह एक अलौकिक कहानी के रूप में सामने आती है, जिसकी जड़ें वधुसुर की डरावनी कथा और एक ऐसे गांव में हैं जो लंबे समय से उसकी काली छाया के कब्जे में है। जिसमें वह भूतिया बंगला भी शामिल है। इस हॉरर के नीचे एक दिलचस्प बैकस्टोरी छिपी है जो धीरे-धीरे सामने आती है। जो बात सचमुच सबसे अलग है, वह यह कि यह फिल्म भूत और जीवित किरदारों के बीच के अनोखे रिश्ते को किस तरह दिखाती है। यह डर और हास्य का ऐसा मेल है जो आपको कहानी से पूरी तरह जोड़े रखता है।

रमेश बाला ने अक्षय कुमार, परेश रावल की तारीफ की

रमेश बाला अपने पोस्ट में लिखते हैं, अक्षय कुमार ने अपने करियर के बेहतरीन अभिनय में से एक दिया है। वे चुटीले हास्य और गंभीर पलों के बीच बड़ी सहजता से तालमेल बिठाते हैं। उनके पंचलाइन एकदम सटीक बैठते हैं और उनकी मौजूदगी पूरी फिल्म को आगे बढ़ाती है। उनका शानदार साथ देते हैं परेश रावल और राजपाल यादव जो अपनी बेमिसाल कॉमिक केमिस्ट्री से फिल्म के पहले हिस्से को और भी बेहतरीन बना देते हैं।