Skip to main content
Samastipur News

करोड़पति अक्षय कुमार का बेटा कर रहा इतनी कम सैलरी की नौकरी, जानकर रह जाएंगे हैरान

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर नहीं बल्कि उनके बेटे आरव को लेकर यहां बात हो रही है। खिलाड़ी कुमार ने खुलासा किया कि उनका बेटा मूवीज में नहीं आना चाहता ह

Updated at :

अक्षय कुमार इन समय अपनी नयी फिल्म भूल बंगला को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ जाएगी। इस बीच अक्षय ने अपने बेटे आरव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। चलिए पूरी बात बताते हैं।

4500 की नौकरी कर रहा अक्षय कुमार का बेटा

शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “हम दोनों बहुत एक जैसे हैं। उसे हेल्थ का ध्यान है और मुझे भी। वह लंबा लड़का है और बहुत फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है। लेकिन वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह फैशन में रहना चाहता है।” उन्होंने आगे कहा, “वह बेचारा आज भी 4500 की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? वह गांवों में जा रहा है और वहां से फैशन सीख रहा है, अलग-अलग तरह के प्रिंट और सब कुछ। मैं उसे ज्यादा लेक्चर नहीं देता, लेकिन मैंने उससे कहा है कि किसी को नुकसान न पहुंचाए।”

जानें आरव के बारे में

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बड़ा बेटा आरव भाटिया का जन्म साल 2002 में हुआ है। 15 साल की उम्र में आरव आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए और अभी लंदन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, अक्षय की बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था। आरव लाइमलाइट से दूर रहना और अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ हो गई रिलीज

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। दोनों की जोड़ी 15 साल बाद साथ में काम कर रही है। मूवी का हिस्सा परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव हैं। 15 करोड़ की कमाई पहले दिन हुई है और अब सबकी नजर वीकेंड की कमाई पर है। देखना है कि फिल्म का क्रेज बना रहता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- ‘लाइक’ से खुश, ‘अनलाइक’ पर अफसोस… LizLaz ने बताया Virat Kohli को लेकर क्या महसूस हुआ

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें