Rajnath Singh Biography: आपको बताते चले की भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, और वजह है उनका चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित SCO (शंघाई सहयोग संगठन) बैठक में रूस और चीन के रक्षा मंत्रियों से किया गया संवाद। खास बात यह रही कि इस बैठक में उन्होंने एस-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी, एसयू-30 एमकेआई के अपग्रेड, और सैन्य हार्डवेयर की खरीद पर खुलकर चर्चा की।
लेकिन यह खबर यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर SCO के साझा बयान पर साइन करने से भी इनकार कर दिया — एक ऐसा साहसी कदम जो वैश्विक स्तर पर भारत की सुरक्षा नीति को दर्शाता है। इस मौके पर राजनाथ सिंह का जीवन परिचय (Rajnath Singh Biography) एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं उनके राजनीतिक सफर, सोच और हालिया रणनीतिक फैसलों की पूरी कहानी, सरल भाषा में और विस्तार से।
Rajnath Singh Biography: राजनाथ सिंह का जीवन परिचय (Rajnath Singh Bio)

राजनाथ सिंह, भारतीय राजनीति के एक सशक्त और लोकप्रिय नेता हैं। वे वर्तमान में भारत सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था। बचपन से ही वे राष्ट्रवाद से प्रेरित थे और उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

























