HBSE Haryana Board Result 2025 OUT: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट आखिरकार जारी होने जा रहा है और इस बार के टॉपर्स लिस्ट में ऐसे नाम शामिल हैं जो हर किसी को हैरान कर देंगे। अगर आपने भी 2025 में इंटर की परीक्षा दी है, तो अब बस कुछ ही कदम दूर है आपकी मार्कशीट! रोल नंबर डालते ही स्क्रीन पर खुल जाएगी आपकी किस्मत की चिट्ठी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। तुरंत जानें अपना स्कोर और देखें क्या आप भी टॉपर्स में हैं?
HBSE Haryana Board Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड (Board of School Education Haryana – BSEH) कक्षा 12वीं के नतीजे अब कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर किया था। अब जब कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है, तो संभावना है कि HBSE Haryana Board Result 2025 इस सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।
HBSE Haryana Board Result 2025 out: कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट
जो छात्र इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर “New Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको HBSE Haryana Board 12th Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।























