BSE Odisha 10th Result 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की BSE Odisha 10th Result 2025 घोषित कर दिया गया है और इस साल 94.93% छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं।

BSE Odisha 10th Result 2025: 94.93% छात्र सफल, लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर

BSE Odisha 10th Result 2025 OUT: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने 10वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 94.93% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जिससे राज्य में खुशी की लहर है।

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस बार छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 2,44,612 छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों की संख्या 2,40,251 रही। पास प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो लड़कियों का रिजल्ट 96% और लड़कों का 94% रहा।

इसे भी पढ़े

Odisha Board 10th Result 2025: इतने छात्र हुए पास

इस वर्ष कुल 5,10,789 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 5,02,417 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 4,84,863 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। हालांकि, 17,384 छात्र परीक्षा में असफल रहे।

इसे भी पढ़े

Odisha Board 10th Marksheet 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

How to Check BSE Odisha 10th Result 2025 Online

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
  2. ‘Odisha Board 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसका प्रिंट ज़रूर लें।

BSE Odisha 10th Result 2025: ग्रेड वाइज छात्रों की संख्या

ग्रेडपास छात्रों की संख्या
A11,812
A212,200
B138,831
B284,971
C1,33,882
D1,46,154
E67,013

इस बार के परीक्षा परिणाम में जहां पास प्रतिशत थोड़ा घटकर 94.93% रहा, वहीं पिछले साल 96.27% छात्र सफल हुए थे। बता दें कि इस वर्ष की परीक्षा 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़े

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-