टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

न्यूज़ / Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रिक्टर पैमाने पर, केंद्र नेपाल

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रिक्टर पैमाने पर, केंद्र नेपाल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसमें यूपी के कई शहर भी शामिल हैं. इस भूकंप की तीव्रता 6.4 रिक्टर पैमाने पर थी. इसके परिणामस्वरूप, लोगों ने अचानक घरों को छोड़कर बाहर आने का निर्णय लिया. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र नेपाल में स्थित था.

भूकंप की असल वजह क्या होती है

इसकी असल वजह यह होती है कि धरती की ऊपरी परत में कई प्लेटें होती हैं, जो समय-समय पर आपस में टकराती हैं. इसकी अंग्रेजी में प्लेट टेक्टॉनिक्स और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहलाती है. इस प्रक्रिया के अनुसार, पृथ्वी की ऊपरी परत, जिसे स्थल मंडल कहते हैं, लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है और इसमें कई टुकड़े होते हैं जो टूट जाते हैं.

संबंधित आर्टिकल्स

Delhi Weather: दिल्ली में रुक-रुक कर जारी है बारिश, IMD का अलर्ट – अगले हफ्ते भी भीगती रहेगी राजधानी

Earthquake in Samastipur: समस्तीपुर जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके

Earthquake in Bihar 2023: बिहार के कई हिस्सों में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Patna: पटना में आई भूकंप, पटना समेत कई जिलों में हिली धरती

सामान्य रूप से, ये प्लेटें 10 से 40 मिलीमीटर प्रति वर्ष की गति से चलती हैं, लेकिन कुछ में यह गति 160 मिलीमीटर प्रति वर्ष भी हो सकती है. भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है.

यह भी पढ़ें: Earthquake in Bihar 2023: बिहार के कई हिस्सों में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

हिमालय क्षेत्र में भूकंप की आशंका

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि हिमालय क्षेत्र में एक बड़ा भूकंप हो सकता है, जिसका असर बड़े क्षेत्र पर हो सकता है. आईआईटी कानपुर के पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रोफेसरों ने भी एक बड़े भूकंप के आने की संभावना जताई थी. उनका कहना था कि भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव बढ़ रहा है, जिससे भूकंप की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Earthquake in Samastipur: समस्तीपुर जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके

हिमालय क्षेत्र में बढ़ती भूगर्भीय ऊर्जा

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून के वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिंदुकुश पर्वत से पूर्वोत्तर भारत तक का हिमालयी क्षेत्र भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील है. मौजूदा भूकंप का केंद्र भी हिंदूकुश के ही इलाके को बताया जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में बढ़ती भूगर्भीय ऊर्जा और नए भूस्खलन क्षेत्र की वजह से भूकंप की आशंका बढ़ गई है.

यह जानकारी हाल ही में सामने आई है और इसे आप samastipurnews.in पर पहले पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, हम आपको इसकी नवीनतम जानकारी प्रदान करेंगे।


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:45 अपराह्न IST

न्यूज़ / Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रिक्टर पैमाने पर, केंद्र नेपाल