दलसिंहसराय, निज संवाददाता: दलसिंहसराय के वार्ड 27 में वैजनाथ मिश्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी निशांत झा को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। निशांत, भटगामा के नित्यानंद झा का पुत्र है।
इससे पहले, कांड के अन्य नामजद आरोपी छोटू झा उर्फ अविनाश कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। छोटू, भटगामा के वीर बहादुर झा का बेटा है। पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार रंजन ने बताया कि इस मामले में कुल आठ नामजद आरोपित हैं, जिनमें से भुल्ला पासवान और प्रिंस कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अब अन्य चार आरोपितों—
लाला झा, शिवम महतो, राजगीर पासवान और लगनु महतो—की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना की रात टोटो से आए आरोपितों ने पहले हेमंत मिश्र को पीटा और बाद में हेमंत के पिता वैजनाथ मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की है और अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur News Today: समस्तीपुर NH-28 पर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 6 घायल – बाइक सवार को बचाने में मचा कोहराम!

समस्तीपुर में छठ पूजा के सामान के साथ घर लौट रहे युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना, बदमाश फरार

समस्तीपुर में युवक की हत्या के बाद बड़ा खुलासा: छोटू से आखिरी बार गुरुवार रात 8 बजे मिला था भाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्षदों की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नगर परिषद कार्यालय में ताला! जानें पूरा सच

इसे भी पढ़े :-
- Samastipur News: समस्तीपुर में मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम
- बिहार समाचार: स्मार्ट मीटर नहीं लगाने वालों के लिए खतरे की घंटी, सरकार का सख्त आदेश
- अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी की तस्वीर ने जलाया ऐसा शख्स, महाराष्ट्र में गला रेतकर कर दी हत्या
- विश्वकर्मा पूजा में देसी कट्टा लहराते युवकों का खौफनाक वीडियो वायरल, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
- समस्तीपुर में कबाड़ व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या, शूटर महाकाल अब भी फरार – जानिए पूरी साजिश











