Skip to main content
Samastipur News

जब आशा भोसले ने पहली शादी का दर्द बताया, कहा था- प्रेग्नेंसी में घर से निकाल दिया गया

आशा भोसले ने दो शादी की थी। पहली शादी सिंगर ने गणपतराव भोसले से शादी की, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि वह 31 साल के थे। इस शादी को लेकर सिंगर ने कई खुलासे किए

Updated at :

दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज निधन मुंबई में हो गया। दिग्गज गायिका के निधन पर सेलेब्स काफी दुखी है। हालांकि कल उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके गानों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकि हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएंगे।

आशा भोसले की पहली शादी

आशा भोसले ने दो शादी की थी। पहली शादी सिंगर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर की थी। आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से तब शादी की थी जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि गणपतराव 31 साल के थे। कविता छिब्बर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, उन्होंने बताया था, “मैंने बहुत कम उम्र में ही एक ऐसे आदमी से शादी कर ली थी जो मुझसे 20 साल बड़ा था।” उन्होंने बताया, “यह एक प्रेम विवाह था और लता दीदी ने लंबे समय तक मुझसे बात नहीं की। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार बहुत रूढ़िवादी था और वे बहू के रूप में एक गायिका को स्वीकार नहीं कर पाए।”

आशा भोसले ने बताया था- उनके साथ हुआ था दुर्व्यवहार

आशा भोसले के अनुसार उनके पति उन्हें अपने परिवार खासकर लता मंगेशकर के साथ करीबी रिश्ते रखने से भी रोकते थे। हालांकि, उनके दूसरे बेटे हेमंत के जन्म के बाद हालात कुछ हद तक स्थिर होते दिखे, लेकिन स्थिति ज्यादा समय तक बेहतर नहीं रही। उन्होंने बताया था, “दुर्व्यवहार और बुरा बर्ताव हुआ था और आखिरकार जब मैं अपने सबसे छोटे बेटे आनंद की मां बनने वाली थी, तब मुझसे घर छोड़ने के लिए कहा गया. मैं अपनी मां, बहनों और भाई के पास वापस चली गई। मैं किसी को दोष नहीं देती और न ही मेरे मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट है। मुझे लगता है कि अगर मैं श्री भोसले से न मिली होती तो मुझे ये तीन प्यारे बच्चे न मिले होते और कुल मिलाकर मेरी जिंदगी ठीक ही रही।”

आशा भोसले की दूसरी शादी

अपने पहले पति से अलग होने के बाद आशा भोसले को बाद में संगीतकार आरडी बर्मन का साथ मिला। दोनों ने 1980 में शादी कर ली। हालांकि आपसी मतभेदों- जिनमें बर्मन की जीवनशैली भी शामिल थी-के कारण यह जोड़ा बाद में अलग रहने लगा, फिर भी 1994 में बर्मन के निधन तक दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान और तारीफ का भाव बना रहा।

यह भी पढ़ें- आशा भोसले को कब और कहां दी जाएगी अंतिम विदाई? सामने आई डिटेल्स

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें