Skip to main content
Samastipur News

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: पहले दिन हिट हुई या पिट गई ‘भूत बंगला’ ? जानिए कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई की, आपको बतात

Updated at :

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गई। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, असरानी, ​​राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी हैं। ‘भूत बंगला’ के रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसके बारे में आपको बताते हैं।

पहले दिन कितनी कमाई हुई?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने अभी तक 1.44 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 4.94 करोड़ हो गया है। भारत के अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई और बढ़ेगी।

तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘भूत बंगला’ का रिवयू किया है। उन्होंने लिखा, “इसका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंटेशन थोड़ा और आसान हो सकता था. तारीफ की बात यह है कि अनुभवी कहानीकार आपको बांधे रखते हैं और बीच-बीच में चौंकाने वाले मोड़ लाते रहते हैं। अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं… उनकी कॉमिक टाइमिंग, हाव-भाव और डर और हास्य के बीच आसानी से स्विच करने का अंदाज देखने लायक है। तब्बू का काम असरदार है। परेश रावल और राजपाल यादव ही ऐसे कलाकार हैं जो कई बार जोरदार हंसी के पल देते हैं- दोनों ही बेहतरीन हैं… दिवंगत असरानी अपनी छाप छोड़ जाते हैं।

सुमित कडेल ने फिल्म को दिए 4 स्टार

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने एक्स पर लिखा था, “भूत बंगला – असली कॉमेडी वापस आ गई है. रेटिंग – 4 स्टार. अगर आप अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की क्लासिक फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं, तो आप इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। यह उनके खास अंदाज और पुराने जमाने के आकर्षण को वापस लाती है। एक जबरदस्त सिचुएशनल कॉमेडी, जिसके लिए यह जोड़ी जानी जाती है -फिल्म का पहला हाफ एक के बाद एक मजेदार सीन से भरा है, जो दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा। अक्षय कुमार ने दिवंगत असरानी जी, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ कई बेहतरीन दृश्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरवल का हिस्सा दमदार है, जिसमें एक ऐसा ट्विस्ट है जो दर्शकों को सचमुच चौंका देगा।”

यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein OTT: ओटीटी पर रिलीज को तैयार सिद्धांत-मृणाल की रोमांटिक फिल्म, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें