Skip to main content
Samastipur News

सीवान में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, खेत की जुताई कर लौटते समय हुआ हादसा

Bihar News: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ

विज्ञापन
Updated at :

Bihar News: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों खेत की जुताई कर ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत के मेड़ पर पलट गया, जिससे दोनों युवक इसके नीचे दब गए।

विज्ञापन

मेड़ पर चढ़ाने के दौरान पलटा ट्रैक्टर

मृतकों की पहचान कबीरपुर निवासी 18 वर्षीय रजनीश कुमार सिंह और 12 वर्षीय रौशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खेत जोतने के बाद दोनों युवक ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। गोबिंद ब्रह्म स्थान के पास जैसे ही ट्रैक्टर को मेड़ पर चढ़ाने का प्रयास किया गया, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में हुई पुष्टि

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को घायल अवस्था में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। प्रमुख वीरेंद्र भगत तुरंत घायलों को लेकर रेफरल अस्पताल, मैरवा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन ले गए शव

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन शवों को लेकर घर चले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों में शोक की लहर

इस दुखद घटना से दोनों युवकों के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। गांव में मातम का माहौल है, और लोग इस हादसे को लेकर काफी मर्माहत हैं।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें