राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने मोहन भागवत पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने आरएसएस की वैचारिक और संगठनात्मक नीतियों पर कई गंभीर सवाल उठाए।

तेजस्वी ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:
“RSS प्रमुख मोहन भागवत जी का अगला कथन शायद यह हो कि दलितों-पिछड़ों का आरक्षण खत्म होगा तभी देश को असली आजादी मिलेगी। उनके इस बयान कि देश को सच्ची स्वतंत्रता 2024 में ही मिली है, से करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का घोर अपमान हुआ है।”

इसे भी पढ़े

उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “संघ का स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं था। इसके विपरीत, यह संगठन अंग्रेजों का सहयोगी और मुखबिर रहा है। दलितों, पिछड़ों, मेहनतकश वर्गों और किसानों के ऐतिहासिक योगदान को कमतर करना ही आरएसएस का मुख्य उद्देश्य रहा है।”

इसे भी पढ़े

तेजस्वी के सवाल

तेजस्वी यादव ने मोहन भागवत और आरएसएस से कुछ सीधे और तीखे सवाल पूछे: