Prince Yadav Postmortem Report: नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए प्रिंस यादव मामले में नया अपडेट सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नेपाल पुलिस को मिल गई है। हालांकि जांच एजेंसी इस रिपोर्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। अब पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों पर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
Prince Yadav Postmortem Report के बाद भी बरकरार है मौत का रहस्य
जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव की मौत नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच अधिकारियों को सौंपी गई। हालांकि रिपोर्ट मिलने के बाद भी पुलिस को मौत की वजह को लेकर पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है।
इसी कारण जांच एजेंसी ने विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार करने का फैसला किया है। अधिकारियों का मानना है कि रासायनिक परीक्षण के बाद कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। जांच टीम सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट के विस्तृत तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे इस पूरे मामले को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।
विसरा रिपोर्ट के बाद सामने आ सकती है पूरी सच्चाई
नेपाल पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा साबित हो सकती है। मेडिकल विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किसी प्राकृतिक कारण से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।आपको बता दें कि प्रिंस यादव का नाम हाल के दिनों में पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद चर्चा में आया था। ऐसे में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी वजह से जांच एजेंसियां बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ रही हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा

फिलहाल पुलिस ने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
आपको बता दें कि अब इस मामले में सबसे ज्यादा नजर विसरा रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी और जांच की दिशा तय होगी।
यह भी पढ़ें-Prince Yadav Death Case में तेजस्वी की एंट्री, CM से CBI जांच की मांग







