Prince Yadav Death Case: पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।
Prince Yadav Death Case: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी जैसी घटनाओं के आरोप भी सामने आए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई।
इस घटना के बाद पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है ताकि सभी तथ्यों का पता चल सके। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि मामले को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा तेज है और ऐसे में जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस प्रकरण को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का अनुरोध किया है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर कई तरह की शंकाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में स्वतंत्र एजेंसी की जांच से ही लोगों का भरोसा मजबूत हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सभी तथ्यों की गहन पड़ताल होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा

साथ ही उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि प्रिंस यादव की मौत की जांच नेपाल पुलिस कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- Prince Yadav Death: नेपाल में रहस्यमयी मौत, खान सर विवाद से कनेक्शन; कौन थे प्रिंस यादव?







