Bihar News Pahalgam Terror Attack: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले पर बिहार की सियासत में भी जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस घटना पर सख्त बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है।
Bihar News Pehalgam Terror Attack पर सियासत गरम, PM Modi के बयान के बाद बढ़ी हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हमलावरों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।” इस घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है, और बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह हमला देश की आंतरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
जीतन राम मांझी की भविष्यवाणी हुई सच
इस हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था – “उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।” उनका यह बयान अब घटना के बाद सच साबित होता दिखाई दे रहा है। मांझी ने कहा है कि अब आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी – “ये नया भारत है, जहां आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।”















