लेखाबंदी के लिए 1 अप्रैल को छुट्टी


कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि 2025 में एनआई एक्ट के तहत कुल 21 छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा, 22 ऐच्छिक अवकाश होंगे, जिनमें से कर्मचारी 3 छुट्टियों का चयन कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी आदेश के तहत 16 छुट्टियां भी स्वीकृत की गई हैं। इस साल की एक खास बात यह है कि एनआई एक्ट के तहत 3 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। और इसके साथ ही 1 अप्रैल को लेखाबंदी के लिए भी छुट्टी रहेगी।

2024 में मिली थीं 36 छुट्टियां


साल 2024 में बिहार के राज्यकर्मियों को कुल 36 छुट्टियां मिली थीं। इसमें 15 सामान्य अवकाश, 17 सार्वजनिक अवकाश और 20 ऐच्छिक अवकाश शामिल थे, जिनमें से 3 छुट्टियां कर्मचारी अपनी पसंद से चुन सकते थे। इसके अतिरिक्त, एक दिन वार्षिक लेखाबंदी के लिए भी छुट्टी दी गई थी।

नए साल की छुट्टियों से क्या होंगे फायदे?


सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है नया साल क्योंकि इस साल नीतीश सरकर के द्वारा 4 अतिरिक्त छुट्टियों की घोसना की गई है । इससे कर्मचारियों को काम से आराम मिलेगा और उन्हें अपने व्यक्तिगत कार्यों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा। यह पहल राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी दर्शाती है।

इसे भी पढ़े :-