IPS Shivdeep Lande Resign: बिहार के ‘सुपरकॉप’ के नाम से प्रसिद्ध IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की, जहां उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। फिलहाल, वह पूर्णिया रेंज के आईजी के रूप में कार्यरत थे।
सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सबसे लोकप्रिय और दबंग IPS अधिकारियों में से एक, शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी है।
इमोशनल पोस्ट में साझा किया अनुभव
IPS Shivdeep Lande Resigns: अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शिवदीप लांडे ने लिखा, “मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी सेवा में कार्यरत रहने के बाद आज मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन वर्षों में मैंने बिहार को हमेशा खुद से और अपने परिवार से भी अधिक महत्व दिया है।”

IPS Shivdeep Lande Resign: मैं बिहार में ही रहूंगा- शिवदीप लांडे
IPS Shivdeep Lande Resigns: उन्होंने आगे लिखा, “यदि मेरी सरकारी सेवा के दौरान कोई त्रुटि हुई हो, तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मैंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि बना रहेगा। जय हिंद।”






















