कटिहार: कटिहार के रोशना थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दर्जनों दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दर्जनों दुकानों में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जो आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे।
अग्निकांड के कारण व्यवसायियों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा भी देखने को मिला। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटनास्थल से कई दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं और सिलेंडर ब्लास्ट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।
इसे भी पढ़े :-
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा








