Bihar News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की मोतिहारी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक CRPF जवान समेत सात लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Bihar News Today: CRPF जवान पर हमला, 7 लोग घायल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में शुक्रवार को दो भाई अपनी पुश्तैनी जमीन देखने पहुंचे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले 50-60 की संख्या में थे और उनके पास फरसा, चाकू और पत्थर जैसे घातक हथियार थे। इस हिंसक हमले में CRPF जवान कमलेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके भाई मिथलेश तिवारी और कई अन्य ग्रामीण भी इस घटना में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े

पैसे और गहनों की लूटपाट

Bihar News Today: मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर CRPF जवान और ग्रामीणों पर हुए हमले की तस्वीर, घायल ग्रामीण और तनावपूर्ण माहौल
Bihar News Today