Skip to main content
Samastipur News

Bihar News Today Hindi: वक्फ संशोधन बिल पर घमासान – जदयू छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी, मुस्लिम नेताओं का गुस्सा फूटा

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है।

विज्ञापन

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते कल दो नेताओं के बाद अब तक कुल 7 मुस्लिम नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इन सभी ने पार्टी द्वारा वक्फ संशोधन बिल के समर्थन को मुसलमानों के साथ विश्वासघात बताया है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Bihar News Today Hindi: क्या कहा गया इस्तीफे में?

मो. शाहनवाज मलिक ने अपने इस्तीफे में लिखा कि नीतीश कुमार पर मुसलमानों का अटूट विश्वास था, लेकिन वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू के समर्थन ने सब तोड़ दिया। उन्होंने ललन सिंह के लोकसभा में दिए बयान को भी मुसलमानों के खिलाफ बताया।

विज्ञापन

Waqf Amendment Bill: नेमप्लेट तोड़कर जताया विरोध

Waqf Amendment Bill: मुजफ्फरपुर में अफरीदी रहमान ने 20 समर्थकों के साथ जदयू से नाता तोड़ा और अपने घरों पर लगे जदयू नेमप्लेट को तोड़कर विरोध जताया। उन्होंने नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इसे भी पढ़े

नीतीश कुमार को सीधे भेजा इस्तीफा

दरभंगा से मुर्शीद आलम ने अपने त्यागपत्र में नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि जदयू अब भाजपा की “गुलाम पार्टी” बन गई है, जिसकी वजह से मुसलमानों का भरोसा उठ गया है।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read :

Anjali singh
लेखक के बारे मेंBy Anjali singh
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें