Bihar News: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती राजद की उम्मीदवार होंगी। 3 अप्रैल को वे नॉमिनेशन दाखिल करेंगी। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती पिछले दिनों राजद में शामिल हुई थीं। बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पप्पू यादव से बात हुई है। मैंने उन्हें बस इतना ही कहा- चुनाव में बहन का साथ दें।

इधर, पूर्णिया से बीमा भारती की उम्मीदवारी पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है। अब फैसला उनको करना है। लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता हैं।

मेरी लड़ाई जदयू के खिलाफ

Bihar News: बीमा भारती, रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक हैं। हाल में ही जदयू छोड़कर वो राजद में शामिल हुई हैं। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती ने कहा कि कल तक जदयू और सांसद संतोष कुशवाहा के साथ काम करती थी। आज चुनावी मैदान में उन्हीं लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया- बीमा भारती

बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया और महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही महागठबंधन के घटक दलों का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है। ऐतिहासिक वोट से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी का मेरे ऊपर आशीर्वाद है। पूर्णिया की जनता मेरे लिए भगवान है। जिस तरीके से उन्होंने 5 बार रुपौली विधानसभा से विधायक का चुनाव जिताया, उसी तरह इस बार लोकसभा का चुनाव जीतेंगी।