बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में सिकरहना बुढी गंडक नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिला है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवती की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है।
लाल दुपट्टा और क्रीम कलर का सलवार सूट पहनी थी युवती
युवती की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। उसके हाथों में चूड़ियां थीं और सिर पर लाल रंग का दुपट्टा लपेटा हुआ था। क्रीम रंग का सलवार सूट पहने युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
नदी किनारे गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड जुटी जांच में
घटना स्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया, जो वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। पुलिस अपराधी को चिन्हित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया सेल प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच गहराई से की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
इसे भी पढ़े :-







