Bihar News: लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीटों पर कब्जे को लेकर बीजेपी ने धुंआधार प्रचार करने की रणनीति बनाई है। बिहार में प्रचार के लिए बीजेपी के प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। बीजेपी ने प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दिया है।
Bihar News: बिहार में प्रचार के लिए आने वाले स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी के साथ अमित शाह शामिल हो गई हैं। जो पहले ही बिहार के कई दायरे लगा चुके हैं। दोनो के अलावा बिहार में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री होने वाली है। बिहार मे हिंदुत्व और कानून के मुद्दे पर यूपी के सीएम योगी बिहार में घूमेंगे और प्रचार करेंगे।
Bihar News: वहीं भाजपा ने एक बार फिर से पवन सिंह को बिहार से आउट कर दिया है। बिहार के आरा से लोकसभा से चुनाव की बात करने वाले पवन सिंह को भाजपा ने बिहार में कहीं टिकट नहीं दिया था। इसके बाद अब पवन सिंह को स्टार प्रचारक के लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया है। भाजपा द्वारा जारी किए गये 40 स्टार प्रचारक के लिस्ट से पवन सिंह को जगह नहीं दिया गया है।
हर चरण में पीएम मोदी, शाह और योगी करेंगे प्रचार
बिहार के 40 सीटों पर कब्जे को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को चरणबद्ध तरीके से उतारने की रणनीति बनाई है। पीएम मोदी, अमित शाह और योगी बिहार में सभी सात चरणों में अलग अलग जिलों में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।बीजेपी की रणनीति के मुताबिक पीएम मोदी जहां सभा करेंगे। उसके दूसरी जगह पर अमित शाह और योगी प्रचार के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक सीमांचल के इलाको मे योगी आदित्यनाथ का प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम लगाने की तैयारी है।






















