Bihar Elections: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 4 जुलाई 2025 को बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला है। जैसे-जैसे Bihar Elections 2025 नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचलें तेज़ होती जा रही हैं। AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को एक भावुक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है।
Bihar Elections: क्या AIMIM की एंट्री बदल सकती है महागठबंधन का गणित?
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) ने एक बार फिर बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में सक्रियता दिखाते हुए, महागठबंधन से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। Bihar Chunav के करीब आते ही इस प्रकार की कोशिशें यह दर्शाती हैं कि सेकुलर वोटों का बिखराव रोकने की कोशिशें अब वास्तविक मोड़ ले रही हैं।
ईमान ने पत्र में लिखा है,
“अगर हम सब मिलकर लड़ें तो सेकुलर वोटों का बिखराव नहीं होगा और बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की होगी।”
सेकुलर वोटों के बिखराव से कैसे हारी थी पिछली बार AIMIM?
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने यह भी लिखा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं हो पाने के कारण सांप्रदायिक शक्तियों को जीत का मौका मिल गया। इस बार वह नहीं चाहते कि ऐसी गलती दोबारा हो। यही वजह है कि उन्होंने इस बार पहले ही राजद (RJD), कांग्रेस और अन्य घटक दलों से संपर्क किया है।






















