लूट की घटना थाने से 200 मीटर दूर

चावल व्यापारी गौतम भगत की दुकान ललमटिया थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह जब दुकान पर चावल की गाड़ी लगाई गई थी और मजदूर काम कर रहे थे, तभी बदमाशों ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों बदमाश बैग लेकर बाइक से भागते नजर आए। एक संदिग्ध युवक, जो पीला गमछा बांधे हुए था, घटना से पहले दुकान के पास मंडराता दिखाई दिया, जिस पर रेकी करने का शक है।

बदमाशों ने हथियार के बल पर किया धमकाना

लूट के दौरान व्यापारी ने बदमाशों से बैग के अंदर के जरूरी कागजात लौटाने की अपील की, लेकिन बदमाशों ने धमकाते हुए कहा, “शांत रहिए, वरना गोली मार देंगे।” डर से व्यापारी ने चुपचाप पैसे लूटने दिए। पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े:-