सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर भारत से नेपाल ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में थे।
एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सीमा स्तंभ 206/1 के पास से ब्राउन शुगर नेपाल ले जाने की कोशिश में है। इसके आधार पर शैलेशपुर चेक पोस्ट पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद, दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेक पोस्ट से नेपाल की ओर जाते हुए देखा गया। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के निवासी जीतनारायन कुमार और रबी कुमार के रूप में की गई है। दोनों को भीमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े :-
संबंधित खबरें (Also Read)
Bihar: राशन कार्ड वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब जोड़ पाएंगे नया नाम, जानें पूरी प्रक्रिया…

Bharat Tiwari: मामले में CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा

Khan Sir: फैसल खान को फिलहाल नहीं मिली बेल, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Bihar Assistant Professor: भर्ती में बड़ा बदलाव, अब NET या PhD के बाद भी देनी होगी लिखित परीक्षा

- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, पटना में 76 स्कूल 26 सितंबर तक बंद
- 39 डिग्री तापमान में बिना सूचना के बिजली कटौती, घंटों परेशान हुए लोग
- स्कूल बना हैवान: फीस बकाया होने पर मासूम को दी गई अमानवीय सजा
- दो आरपीएफ जवानों के हत्यारे मो. जाहिद को पुलिस ने किया ढेर, फुलवारीशरीफ में शोक की लहर
- GRP थाने से फरार हुए दो शराब माफिया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल







