न्यूज़

India-France Deal: H125 हेलिकॉप्टर प्लांट से रक्षा-एयरोस्पेस सेक्टर को नई ताकत

ऑटोमोबाइल

Auto Sector FY27 Growth Outlook: दोपहिया और EV से बढ़ेगी मांग

टेक्नोलॉजी

AI Summit 2026 में ChatGPT पर निर्भरता पर बड़ी चेतावनी! भारत बनाएगा अपना देसी AI

मनोरंजन

The 50 में बड़ा झटका! मनीषा रानी और सपना चौधरी के बाहर होने की खबर

खेल

Garena Free Fire MAX Redeem Codes(17th Feb) : फ्री डायमंड-स्किन्स लेने का आज आखिरी मौका!

टेक्नोलॉजी

Poco X8 Pro Leak: Dimensity 8500 Ultra, 12GB RAM और लॉन्च डिटेल्स

टेक्नोलॉजी

बिना बैंक खाते के पेमेंट! 40 देशों के मेहमानों ने भारत में कर सकेंगे UPI पेमेंट।

नौकरी

AI से नौकरी जाएगी या बनेगा नया करियर? क्या कहती है ICRIER रिपोर्ट?

बिहार न्यूज़ / Bihar News: लखीसराय में अवैध मांस व्यापार पर छापेमारी, 10 लोग हिरासत में, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Bihar News: लखीसराय में अवैध मांस व्यापार पर छापेमारी, 10 लोग हिरासत में, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

लखीसराय, बिहार - लखीसराय जिले के टाउन क्षेत्र के पुरानी बाजार छोटी दरगाह मोहल्ले में अवैध मांस व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अवैध मांस व्यापार की खबर मिलते ही इलाके में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

अवैध मांस और चमड़े बरामद


पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कमरे से अवैध रूप से चलाए जा रहे पशु व्यापार से जुड़े मांस और चमड़े बरामद किए। एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अवैध मांस व्यापार काफी समय से चल रहा था, जिसके खिलाफ कई बार शिकायतें भी मिली थीं।

बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन


घटना के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है, और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

10 लोग हिरासत में, जांच जारी


एसडीपीओ शिवम कुमार ने मीडिया को बताया कि अवैध मांस व्यापार को लेकर डायल 112 पर सूचना मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह से अवैध पशु व्यापार से जुड़ा है और इसका कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

लखीसराय डीएम ने की शांति की अपील


लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध मांस व्यापार में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में स्थिति सामान्य


घटना के बाद, पुलिसबलों की तैनाती से इलाके में शांति है और प्रशासन की सख्ती के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सका है। अवैध मांस व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई इलाके में पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 2, 2024, 12:57 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: लखीसराय में अवैध मांस व्यापार पर छापेमारी, 10 लोग हिरासत में, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात