बेगूसराय न्यूज़: बेगूसराय में एक शिक्षक मोहम्मद जियाउद्दीन ने बच्चों को पढ़ाते समय भगवान राम और हनुमान को मुसलमान बताया, जिससे विवाद पैदा हो गया। इस मामले में Begusarai Teacher Viral Video तेजी से वायरल हो गया है। जियाउद्दीन ने क्लास में कहा कि “भगवान राम और उनके भक्त हनुमान पहले मुसलमान थे और वे नमाज पढ़ा करते थे।”

जब यह जानकारी लोगों तक पहुंची, तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस विवाद ने Begusarai News में खासा ध्यान आकर्षित किया है, जिससे कई शिक्षक भी नाराज हो गए। हालांकि, विवाद बढ़ता देख जियाउद्दीन ने माफी मांग ली है।

हंगामे की वजह और प्रतिक्रियाएं

यह घटना बछवाड़ा प्रखंड की है, जहां जियाउद्दीन मंगलवार को 7वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे थे। जब बच्चे घर गए, तो उन्होंने अपने परिजनों को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में बताया, जिसके बाद गांव वाले शिक्षक के घर पहुंचे। आज जब स्कूल खुला, तो बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

क्लास में छात्रों से पूछताछ करने पर कई बच्चों ने खुलासा किया कि “जियाउद्दीन सर ने हनुमान जी और राम जी को मुसलमान बताया था।” इस पर हंगामा बढ़ गया, जिससे शिक्षक को माफी मांगनी पड़ी।

संबंधित खबरें (Also Read)