बेगूसराय, बिहार में 400 पदों पर होगी बहाली: नौकरी के अवसर के लिए जुटें। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से शिक्षित बेरोजगारों के लिए लगातार जॉब उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी में बिहार सरकार का श्रम संसाधन विभाग एक बार फिर बेगूसराय के बेरोजगारों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है।
बेगूसराय में 400 पदों पर बहाली
बेगूसराय जिला नियोजनालय के प्रयास से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 400 पदों पर बहाली होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी। विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप लगाकर योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला नियोजन प्राधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि SIS इंडिया लिमिटेड की ओर से सुरक्षा बल और सुपरवाइजर के 400 पदों पर बहाली की जाएगी। 12वीं पास 19 से 40 वर्ष के युवा के लिए सुपरवाइजर के पद पर भर्ती होने का सुनहरा मौका है। 100 लोगों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें 18 से 25 हजार सैलरी के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।
10वीं पास युवाओं के लिए भी हैं अवसर
सुरक्षा बलों के 300 पदों पर बहाली होगी, जिसमें 10वीं पास 19 से 40 वर्ष के युवक भाग ले सकते हैं। इन्हें 13 से 22 हजार रुपये सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।






















