New TVS Raider 125 Price: TVS ने भारतीय बाजार में एक नयी मोटरसाइकिल लॉन्च की है जो मार्केट में धूम मचा रही है। इस मोटरसाइकिल की खास बात यह है कि वो खतरनाक माइलेज के साथ आपको एक स्पोर्टी लुक भी प्रदान करती है। इसके अलावा, इसमें ढेर सारे बेहतरीन फीचर्स भी हैं। TVS Raider 125 को चार वेरिएंट्स और 10 कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है, और यह TVS के पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस लेख में, हम आपको TVS की नई मोटरसाइकिल TVS Raider 125 के बारे में सब कुछ बताएंगे, इसके फीचर्स से लेकर इसकी खासियतों तक।

New TVS Raider 125 Price
TVS Raider 125 एक माइलेजेबल बाइक है जिसमें 124.8 सीसी का BS6 इंजन है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 9,5219 रुपए से शुरू होती है और इसका टॉप वैरियंट 1.02 लाख रुपये के आसपास है। इसमें ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेकिंग सिस्टम का विकल्प है। इस मोटरसाइकिल का कुल वजन 127 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 10 लीटर है। यह आपको 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है।
New TVS Raider 125 style
इस मोटरसाइकिल की स्पोर्टी लुक को देखकर आप वाकई मोहित हो जाएंगे। इसकी स्टाइलिंग में मधुमक्खी के आकार के हेडलाइट, बॉडी-कलर हेडलाइट काउल, बॉडी-कलर फ्रंट फेंडर, स्प्लिट-स्टाइल सीट, एल्यूमिनियम ग्रैब रेल, और एक इंजन काउल शामिल हैं। यहां तक कि आपको एलइडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, और एक एलइडी टर्न लाइट भी मिलता है।

























