बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ़्तार, 10 साल से नाम बदलकर कर रहा था यह काम

By
On:
Follow Us
follow
Samastipur News

Your Trusted Source of Truth

रोहतास जिले के अयारकोठा थाना क्षेत्र के गनुआ गांव से भोजपुर पुलिस ने शुकवार को एक लाख के इनामी नक्सली विजय यादव उर्फ सुनील सिंह को गिरफ़्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह नक्सली 10 साल से नाम बदलकर छुपने की कोशिश कर रहा था।

थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी के अनुसार, विजय यादव उर्फ सुनील सिंह चरपोखरी थाना में दर्ज कांड संख्या 198/15 से संबंधित विस्फोटक मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर अयारकोठा थाना, एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया।

नाम बदलकर लगातार छुपा हुआ था

थानाध्यक्ष के अनुसार, मुंताबिक नक्सली विजय यादव के बारे में लंबे समय से खोजबीन चल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने की योजना बनाई और शुक्रवार को छापेमारी कर उसे धर दबोचा। विजय यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज थे, और वह लगातार नाम बदलकर छुपा हुआ था।

यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और इससे स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। विजय यादव की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए विजय यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश में भी अभियान जारी है।

सम्बंधित खबरें:

  • बिहार पुलिस की सफलताएं और नक्सलियों पर नकेल
  • भोजपुर में बढ़ती नक्सली घटनाओं पर पुलिस की निगरानी
  • नक्सली गतिविधियों से निपटने के लिए सरकार की नई रणनीति

इसे भी पढ़े :-

For Feedback - support@samastipurnews.in

Leave a Comment

< PREV NEXT >