Skip to main content

Samastipur News Today: सारंगपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया विजय कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 8 वार्ड सदस्यों ने किया हस्ताक्षर

Samastipur News Today: समस्तीपुर के सरायगुप्त पूर्वी पंचायत में उप मुखिया विजय कुमार के खिलाफ 8 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है। जानें इस पंचायत

Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सारंगपुर पूर्वी पंचायत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंचायत राजनीति में अचानक तूफान आ गया है। ग्राम पंचायत के उप मुखिया विजय कुमार के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने खुलकर बगावत कर दी है। पंचायत के 8 मेंबरों ने मिलकर एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।

सदस्यों का आरोप है कि विजय कुमार अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा रहे हैं, और विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। अब पंचायत की राजनीति गर्म हो गई है और पूरे इलाके में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सारंगपुर पूर्वी में उप मुखिया विजय कुमार के खिलाफ पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। यह प्रस्ताव पंचायत की कुल बहुमत संख्या के समर्थन से दिया गया है और इसमें आरोप लगाया गया है कि उप मुखिया विजय कुमार अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

इस संबंध में वार्ड संख्या 01 से लेकर 09 तक के चुने हुए कुल 8 वार्ड सदस्यों ने मिलकर एक संयुक्त रूप से लिखित आवेदन माननीय मुखिया जी को सौंपा है। इस आवेदन में उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 18 के अंतर्गत ग्राम पंचायत का विशेष बैठक बुलाकर उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाए।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: हस्ताक्षर करने वाले वार्ड सदस्यों की सूची इस प्रकार है

  1. अनीश कुमार (वार्ड – 06)
  2. राहुल कुमार (वार्ड – 01)
  3. रेखा देवी (वार्ड – 09)
  4. आशा कुमारी (वार्ड – 02)
  5. प्रेम कुमारी (वार्ड – 03)
  6. रवीना कुमारी (वार्ड – 05)
  7. अजीत कुमार राय (वार्ड – 07)
  8. रेसा देवी (वार्ड – 08)

इस आवेदन को दिनांक 08/04/2025 को संबंधित पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया और इसे विधिवत “Received” करके स्वीकार भी किया गया है।

पंचायत सदस्यों का आरोप है कि उप मुखिया जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील हैं और पंचायत के कार्यों में निष्क्रियता बरत रहे हैं। उनका कहना है कि जनता के विकास कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है और यही कारण है कि बहुमत से यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़े

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पंचायत में जल्द ही बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा या नहीं। अगर प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो पंचायत को नया उप मुखिया मिल सकता है।

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे में

By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।