Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को वॉर्न करती है कि वह उसके गैराज में दोबारा ना आए। मेहर, अरमान को परेशान देख पूछती है कि किस बात को लेकर वह परेशान है। अरमान कहता है कि उसे इस बारे में बात नहीं करनी। वह उससे कहता है कि उसे अभीरा के खिलाफ किसी भी हाल में लड़ाई जीतनी है। पोद्दार हाउस में माधव, विद्या से कहता है कि वह अरमान के साथ बच्चे जैसा बर्ताव करना बंद करे, क्योंकि उसका बेटा बड़ा हो गया है और अपने फैसले खुद ले सकता है। विद्या कहती है कि वह अभिरा को अरमान और मायरा की लाइफ खराब नहीं करने देगी। माधव कहता है कि विद्या किसी की नहीं सुनती और पूछती है कि क्या उसने नहीं सुना कि अभीरा ने कहा कि अरमान उसके पास गया था।