रेलवे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई


रेलवे के सीनियर डीसीएम ने जानकारी दी कि हादसे के तुरंत बाद रेलवे की टीम ने केवल 2-3 घंटे के भीतर ट्रैक को साफ कर दिया और ट्रेनों का संचालन फिर से बहाल कर दिया गया। इस दुर्घटना की गहराई से जांच करने के लिए एक टीम गठित की जाएगी, जो यह पता लगाएगी कि डिब्बे कैसे पटरी से उतरे।

स्थानीय लोगों ने सुनी तेज आवाज


स्थानीय निवासियों के अनुसार, हादसे के समय एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया, जबकि देर रात तक डाउन लाइन पर भी सामान्य आवाजाही की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े :-