Skip to main content
Samastipur News

9,200mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया Xiaomi Pad 8, जानिए कीमत

अगर आप गेमिंग या कंटेन्ट क्रिएटिंग के लिए अच्छा पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी वाला टैबलेट लेना चाहते हैं, तो फिर Xiaomi Pad 8 आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। आज शाओमी

विज्ञापन

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में आज अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। इस नए टैबलेट में कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी है, जिससे मल्टीटास्किंग से लेकर हेवी गेमिंग तक में यूजर्स को स्मूद और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगा। खासतौर पर इस टैबलेट को स्टूडेंट्स और क्रियेटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और फीचर्स।

खबर सुनें
विज्ञापन

Xiaomi Pad 8 की कीमत और वेरिएंट

भारत में Xiaomi Pad 8 को दो वेरिएंट 8GB+128GB 12GB+256GB और एक Nano Texture डिस्प्ले के साथ 12GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और Nano Texture डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है।

विज्ञापन

इसके अलावा, कंपनी ने एक खास Creator’s Edition भी लॉन्च किया है, जिसमें Xiaomi Focus Pen Pro बॉक्स में ही मिलता है। इस एडिशन की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है, जबकि Nano Texture Creator’s Edition की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है।

Xiaomi Pad 8 और इसके एक्सेसरी 17 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

मिल रहा लॉन्च ऑफर

कंपनी अपने लेटेस्ट डिवाइस पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत SBI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और फुल स्वाइप पेमेंट पर 2,750 रुपये की छूट का फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। इस ऑफर के बाद टैबलेट की शुरुआती प्रभावी कीमत 30,999 रुपये हो जाती है। हालांकि, यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड रहेगा।

इतना ही नहीं, 17 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल की एडिशनल वारंटी भी कंपनी देगी (बैटरी को छोड़कर)।

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

शानदार डिस्प्ले: Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। डिस्प्ले में DC डिमिंग और TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन मिलेगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। यह हाई रेजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वीडियो देखने, गेमिंग, नोट्स बनाने और क्रिएटिव वर्क के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

दमदार परफॉर्मेंस: Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है। यह प्रोसेसर Xiaomi Pad 7 में इस्तेमाल हुए Snapdragon 7+ Gen 3 से भी ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है।

बड़ी बैटरी: इस टैबलेट में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी एक दिन तक आराम से चल सकती है। खासकर वीडियो देखने, ब्राउजिंग और गेमिंग जैसे कामों के दौरान।

कैमरा और ऑडियो: ऐसे तो टैबलेट में कैमरा मुख्य फोकस नहीं होता, फिर भी Xiaomi Pad 8 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और बेसिक फोटोग्राफी के लिए दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इससे मूवी और गेमिंग के दौरान साउंड क्वालिटी अच्छी मिलेगी।

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जैसे Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट।

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें