Xiaomi 18 Pro: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर अभी से टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा शुरू हो चुकी है।

Xiaomi 18 Pro: कैमरा और डिजाइन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 Pro को इस बार कैमरा सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं, इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जो इसे खास बना सकता है।अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। खासकर हाई-रेजोल्यूशन फोटो और जूम क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में कॉम्पैक्ट साइज की 6.3 इंच की display मिलने की संभावना है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी हो सकता है, जो इसे यूनिक लुक देगा।यह डिजाइन न केवल आकर्षक होगा बल्कि यूजर्स को नए फीचर्स का अनुभव भी दे सकता है, जैसे नोटिफिकेशन या कैमरा प्रीव्यू।

बैटरी और परफॉर्मेंस भी हो सकते हैं दमदार

फोन की बैटरी इस बार एक बड़ा आकर्षण बन सकती है। लीक के मुताबिक इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी।परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon flagship chipset मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह नया प्रोसेसर बेहतर स्पीड और स्मूथ एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा।