Vivo Y500 Pro के बाद अब कंपनी इसका अपग्रेडेड मॉडल Vivo Y600 Pro लाने जा रही है। यह मॉडल Y500 Pro की तरह चीन में ही लॉन्च हो सकता है। वीवो ने Vivo Y600 Pro को अपने चाइनीज ऑफिशियली साइट पर टीज करना शुरू कर दिया है। इस टीजर से मॉडल के डिजाइन, बैटरी और कुछ जरूरी फीचर्स का खुलासा हो गया है। मॉडल की खासियत इसकी बैटरी होगी।
मिलेगी बड़ी और दमदार बैटरी
वीवो का यह नया मॉडल बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है। कंपनी इसमें 10000mAh बैटरी देने वाली है, जिसे कंपनी ने कन्फर्म किया है। यानी कि यूजर्स एक बार चार्ज कर फोन लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ यह मॉडल गेमर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
डिजाइन होगा खास?
वीवो के अपकमिंग मॉडल की डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम मिलेगा. मॉडल के बैक पैनल पर राउंड रियर कैमरा मिलेगा, जो देखने में थोड़ा पिछले मॉडल जैसा ही है। साथ ही कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ गोल्डन रिंग डिजाइन दिया गया है, जिससे यूजर्स को प्रीमियम लुक मिलेगा। कैमरे के साथ टॉप-लेफ्ट में LED फ्लैश मिलेगा। डिजाइन देखने में थोड़ा पिछले मॉडल जैसा फील देगा।
कैमरा सेटअप में बड़ा चेंज
मॉडल के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का रियर प्राइमरी कैमरा शामिल है। देखा जाए तो, कैमरा सेटअप पिछले मॉडल Vivo Y500 Pro से थोड़ा कम है। पिछले मॉडल के 200MP कैमरे के मुकाबले Y600 Pro का कैमरा सेटअप बड़ा डाउनग्रेड माना जा रहा है। हालांकि, बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए कंपनी इसमें Aspheric प्रीमियम लेंस दे सकती है।






















