अगर आप गेमर हैं और ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिले और कीमत भी मिड रेंज हो, तो फिर आपके लिए एक नहीं बल्कि चार स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। दरअसल, आज Vivo, Oppo, Samsung और Poco ने अपने-अपने नए किफायती मॉडल्स लॉन्च किए हैं। कंपनियों के मॉडल्स बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और बढ़िया फीचर्स से लैस हैं। सबसे खास बात तो आपको गेमिंग के लिए स्मूद डिस्प्ले भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारे में।
Oppo K14 5G
शुरुआत करते हैं Oppo के नए मॉडल K14 5G से. यह मॉडल कंपनी के K सीरीज का हिस्सा है और 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस मॉडल में ये फीचर्स मिलेंगे-
- 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.75-इंच का डिस्प्ले
- धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
- Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम
- 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी
- 50MP का AI प्राइमरी रियर कैमरा 2MP का मोनोक्रोम सेंसर, 8MP का फ्रंट कैमरा
- AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे स्मार्ट फीचर्स
Oppo K14 5G की कीमत
मॉडल को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसकी कीमत
- 6GB RAM + 128GB- ₹17,999
- 6GB RAM + 256GB- ₹19,999
- 8GB RAM + 256GB- ₹21,999
20 मार्च से Flipkart और Oppo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर मॉडल की सेल शुरू होगी।
Vivo T5x 5G
चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने अपने T सीरीज में नया मॉडल Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। इसमें-















